DIGITELNEWS पर पढ़ें हिंदी समाचार देश और दुनिया से,जाने व्यापार,बॉलीवुड समाचार ,खेल,टेक खबरेंऔर राजनीति के हर अपडेट

 

सर्वे: राहुल की लोकप्रियता बढ़ी, पर कर्नाटक हारने के बाद भी भाजपा के लिए गुड न्यूज है

नई दिल्ली: कर्नाटक में कांग्रेस की वापसी के बाद भाजपा, खासतौर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में काफी कुछ कहा जा रहा है। क्या मोदी लहर राज्यों में कमजोर पड़ रही है? क्या राहुल गांधी का कद तेजी से बढ़ा है? लोकनीति-सीएसडीएस और एनडीटीवी ने सर्वे के जरिए ऐसे कई सवालों का जवाब ढूंढने की कोशिश की है। जनता की राय के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भी भारत के सबसे लोकप्रिय नेता बने हुए हैं। साथ ही देश की सबसे बड़ी पोस्ट के लिए वह लोगों की पहली पसंद भी हैं। पीएम मोदी के कार्यकाल को 9 साल हो रहे हैं और ऐसे में सर्वे के जरिए जनता का मूड भांपने की कोशिश की गई। अगले साल 2024 में लोकसभा चुनाव हैं। कर्नाटक चुनाव के ठीक बाद 19 राज्यों में 10 से 19 मई के बीच यह सर्वे किया गया है। कर्नाटक में करारी हार के बाद भी इस सर्वे से बीजेपी के लिए गुड न्यूज आई है। जी हां, सर्वे के नतीजे बता रहे हैं कि पीएम मोदी की लोकप्रियता को कोई हिला नहीं सका है और पार्टी का वोट शेयर उसके साथ बरकरार है। सर्वे में शामिल करीब 43 फीसदी लोगों ने कहा कि भाजपा की अगुआई वाली एनडीए को तीसरा कार्यकाल भी मिलना चाहिए, जबकि 38 प्रतिशत लोग इसके विरोध में थे। 40 प्रतिशत लोगों ने कहा कि अगर आज चुनाव हुए तो वे भाजपा को वोट देंगे। कांग्रेस को 29 प्रतिशत लोगों ने वोट देने की बात कही। Source navbharattimes

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ